जालंधर/सोमनाथ कैंथ
एसएसपी जालंधर देहाती पुलिस हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों तथा पंजाब पुलिस और माननीय डीजीपी गौरव यादव के एजेंडे युद्ध नशो विरुद्ध के तहत पुलिस अधीक्षक सरबजीत राय की निगरानी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहिम के तहत इंस्पैक्टर बलबीर सिंह थाना प्रभारी मेहतपुर की पुलिस पार्टी ने नशीली गोलियों की सप्लाी करने वाले एक आरोपी जो राज्य हरियाणा तथा जिला जालंधर और कपूरथला को वांछित था को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है।
उप पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा इलाका थाना मेहतपुर के अलग-अलग एरिया में चल रहे सर्च अभियान के तहत गश्त के दौरान मोहल्ला साहपुर मेहतपुर से एक व्यक्ति को काबू करके उससे 30 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
नशीली गोलियों सहित दो जिलों में वांछित आरोपी मेहतपुर में गिरफ्तार
Advertisement Space