
कनाडा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान जसकरण सिंह बारिंग (26) के रूप में हुई है।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार कनाडा पुलिस को 152 स्ट्रीट पर 104 एवेन्यू के पास एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने जसकरण बारिंग को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसकी मौत हो गई।
Advertisement Space