सीनियर पत्रकार गगन वालिया की माता जी की अंतिम अरदास, राजनेताओं और पत्रकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ

गुरु तेग बहादुर नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सीनियर पत्रकार गगन वालिया की माता अनुराधा वालिया जी की अंतिम अरदास हुई। रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।

माता अनुराधा वालिया के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर दीपक बाली ने कहा कि मां के बारे में बोलना बहुत मुश्किल है। भगवान के बाद अगर आपके जीवन में किसी का रुतबा होता है तो वह सिर्फ मां ही होता है।

उन्होंने आगे कहा कि मां का रिश्ता हरेक का अपने बेटे के साथ एक जैसा होता है। ठीक वैसे ही जैसे गगन वालिया का उनकी माता अनुराधा वालिया जी के साथ था। मां का स्वरुप ही अलग है, दुनिया की हर मां अपने बेटे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। 

Advertisement Space

कांग्रेस कांउसलर बलराज ठाकुर ने कहा कि गगन वालिया के पिता ने जिस ईमानदारी के साथ अपना जीवन जिया, वो आज भी कायम है। पर उनकी जीवन साथी अनुराधा वालिया अब साथ में नहीं है, जो वालिया परिवार के लिए अपूर्णीय कमी है। उनके पुत्र गगन वालिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आज अपनी जगह बनाई है। वहीं बड़ा बेटा रिशु वालिया विदेश में होने के कारण इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ जुड़ नहीं पाया। पर इस दुख की घड़ी में आए सभी लोगों का वालिया परिवार धन्यवाद करता है।

आपको बता दें कि गगन वालिया की माता अनुराधा वालिया का 14 जून को निधन हो गया था। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार 14 जून को मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया गया था।

अंतिम अरदास में कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, भाजपा नेता व पूर्व विधायक केडी भंडारी, खब्रिस्तान न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन चंद्रमोहन अग्रवाल, भाजपा नेता व पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, चंदन ग्रेवाल, काउंसलर बलराज ठाकुर, आप सीनियर लीडर रॉबिन सांपला, संदीप कुमार, बहुजन समाज पार्टी के नेता एडवोकेट बलविंदर कुमार, राजीव दुग्गल ने श्रद्धांजलि दी।

वहीं शहर के प्रमुख पत्रकार भी अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान खब्रिस्तान नेटवर्क के चीफ एडीटर रमन मीर, दैनिक सवेरा से रोहित सिद्धू, पंजाब केसरी से सुधीर पांडे, दैनिक भास्कर से सतपाल, वारिस मलिक, अमर उजाला से डॉ सुरिंदर पाल, दैनिक जागरण से सुक्रांत सफरी, अंकित शर्मा, डिजीटल मीडिया से रमेश नैयर, महाबीर सेठ, विनयपाल जैद, नरेश भारद्वाज, संदीप साही, पवन धूपर, मनवीर सभरवाल, सुरिंदर कंबोज, नरिंदर नंदू समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment