लैडिंग के दौरान INDIGO विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया,बड़ा हादसा टला

रांचीः काफी समय से चर्चा से समस्याओं से जूझ रही इंडिगो एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7361 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया, जिससे विमान को नुकसान पहुंचा। विमान में कुल 56 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की खबर है।

Advertisement Space

घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विमान रुकने के बाद सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान जोरदार झटका लगा, जिससे वे काफी डर गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं।

Advertisement Space

Leave a Comment