
अमृतसरः एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर अमृतसर जिले के पुलिस थाना लोपोके के अंतर्गत आते गांव डल्लेके से करीब 12 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब ने बीएसएफ के साथ मिलकर ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद गांव डल्लेके, पीएस लोपोके के पास से लगभग 12.050 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।’’
Advertisement Space
उन्होंने बताया कि पुलिस ड्रग तस्करों का नेटवर्क ब्रेक करने के लिए आगे की जांच कर रही है।
Advertisement Space