
मालेरकोटलाःमहिला ने बच्चे और सास सहित निगला जहर, पति की कई साल पहले हो चुकी थी मौत मलेरकोटलाः मलेरकोटला के भूदन गांव में रिश्तेदारों और पड़ोसियों से तंग आकर विधवा महिला ने बच्चे और सास सहित जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली।
इनकी पहचान इंदरपाल कौर (31), जॉर्डन सिंह (9) और हरदीप कौर के तौर पर हुई है। इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। आत्महत्या करने से पहले इंदरपाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों सहित 10 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो में उसनो कुछ लोगों के साथ लाखों रुपए के लेन-देन का हिसाब भी शेयर किया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संदोड़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर सभी पर मामला दर्ज किया है।