NRI के घर से Couple का शव मिलने से फैली सनसनी,कुछ दिन पहले ही रहने आए थे रहने


Aryan Academy AD

बरनालाः बरनाला में एनआरआई के घर से युवक-युवती का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

युवक परविंदर सिंह(30) निवासी  माछीवाड़ा (जिला लुधियाना) का शव पंखे से जबकि युवती  बलजीत कौर (25) निवासी अलीगढ़, जगराओं का शव बेड पर पड़ा मिला।

वहीं प्रारंभिक  जांच में पुलिस ने बताया कि परविंदर सिंह को उसके एक जानकार ने  गांव में स्थित एक एनआरआई का खाली मकान रहने के लिए दिलवाया था। वह कुछ दिन पहले ही गांव में आकर रहने लगा था।

Advertisement Space

पुलिस ने बताया कि  मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,फिलहाल जांच जारी है।  युवक और युवती के आपसी संबंधों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस परिवार वालों के बयान दर्ज कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment