
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक में होशियारपुर में नई तहसील, बनूड़ सब तहसील को अपग्रेड करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पंजाब सरकार मेरा घर मेरे नाम स्कीम को तेजी से लागू करेगी।
उन्होंने बताया कि बनूड़ सब तहसील मोहाली में आती है। उसे अपग्रेड करने की काफी समय से मांग चल रही थी। इस कारण अब उसे अपग्रेड किया जा रहा है।
वहीं होशियारपुर में हरियाणा तहसील बनाने का फैसला किया गया है। इसमें 12 पटवार सर्किल, 2 कानूनगो सर्किल और 50 गांव शामिल किए गए हैं। वहीं भू-राजस्व एक्ट 1888 में संशोधन भी किया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space