बजरी से भरा तेज रफ्तार ट्रक झुग्गी पर पलटा, भाई-बहन की मौत

लुधियानाः लुधियाना के जगराओं में देर रात कोहरे के कारण सिधवा बेट रोड पर सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इन भाई-बहन की पहचान गोपाल (5) और पिंकी (7) के रूप में हुई है।

जानाकरी के अनुसार जगराओं में तेज रफ्तार बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्गी पर पलट गया, जिसमें भाई-बहन की की मौत हो गई।

Advertisement Space

परिजनों ने बड़ी मशक्कत के बाद बजरी के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment