जालंधर हाईवे पर कार-ट्रक में टक्कर, लगा लंबा जाम


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।  हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,पर किसी के हाताहात होने की कोई सूचना नहीं है।  वहीं हादसे के बाद  हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 कार सवार बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से खन्ना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लम्मा पिंड चौक के पास आगे जा रहे ट्रक ने उसे साइड मार दी।  इस कारण उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादस में उन्हें तो कुछ नहीं हुआ, पर कार का क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement Space

 इस हादसे के बाद ट्रक और कार सवार के बीच जमकर बहस हुई और हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment