ब्लिंकिट ने हटाया ’10 मिनट में डिलीवरी’ का Deadline


Aryan Academy AD

नई दिल्ली:ब्लिंकिट जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने अब ’10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा वापिस ले लिया है। डिलीवरी वर्कर्स दोबारा हड़ताल और सरकार के दखल के बाद यह फैसला लिया गया है। जल्द ही जेप्टो, स्विगी भी टाइम लिमिट को हटाने पर फैसला लेंगे।

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रमुख डिलीवरी एग्रीगेटरों को अनिवार्य 10 मिनट की डिलीवरी समय सीमा हटाने के लिए राजी कर लिया है।

डिलीवरी के समय को लेकर ब्लिंकइट, जेप्टो, जोमैटो और स्विगी सहित प्रमुख प्लेटफॉर्मों के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ब्लिंकइट ने अपने ब्रांडिंग से 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है।

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment