ड्रग्स तस्करी के मामले में बर्खास्त AIG Raj Jit Singh ने पटियाला में किया आत्मसर्मपण

एसटीएफ ने 2017 के ड्रग्स मामले में बर्खास्त AIG Raj Jit Singh  को गिरफ़्तार किया है। उन्हें अप्रैल 2023 में पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। राज जीत सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी और इससे जुड़े अवैध कारोबार के मामले में की गई थी। यह गिरफ्तारी बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह द्वारा पटियाला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण के बाद की गई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement Space

यह गिरफ़्तारी सुप्रीम कोर्ट की बेंच के 10 सितंबर के आदेश के बाद हुई है। बेंच ने राज जीत को सरेंडर करने का निर्देश दिया था। राज जीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सामने सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। उनके सरेंडर और आगे की कानूनी कार्यवाही से जुड़े निर्देशों के साथ इस मामले को 1 अक्टूबर, 2026 के लिए लिस्ट किया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment