Jalandhar Civil Hospital में महिला ने लैब के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म

Jalandhar Civil Hospital में वीरवार को एक महिला ने कृष्णा लैब के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया। महिला की पहचान गोराया की रहने वाली सुशीला के रूप में हुई है। सुशीला को दो महिलाओं डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आई थीं। सुशीला का यह पांचवां बच्चा है।
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक सुशीला कृष्णा लैब के बार मौजूद थी। सुबह करीब 10:15 बजे डॉक्टर अपने रूटीन राउंड पर थे, तभी उन्होंने महिला को ऐसी स्थिति में बैठे देखा जिससे लग रहा था कि वह बच्चे को जन्म देने वाली है। एक डॉक्टर ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ को सतर्क किया और स्ट्रेचर मंगाया। हालांकि, स्ट्रेचर के वहां पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

अस्पताल स्टाफ ने तुरंत नवजात शिशु और उसकी मां सुशीला को को संभाला और जच्चा-बच्चा वार्ड में दाखिल करवाया। लिया। महिला और नवजात शिशु दोनों की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment