जालंधर में मिले 2 युवकों के शव, लोहड़ी वाले दिन से थे लापता


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के भोगपुर में 2 युवकों के शव मिलने हड़कंप मच गया है। युवकों की पहचान गोपेश और अर्श प्रीत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह लोहड़ी वाले दिन से ही लापता थे।

भोगपुर पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर सिविल अस्पताल जालंधर से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं।परिजनों के मुताबिक अर्शप्रीत और गोपेश दोनों लोहड़ी की रात बाइक लेकर घर से निकले थे। पर देर रात होने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटे तो उन्हें फोन किया गया। पर दोनों ने फोन नहीं उठाया।

उनको 15 जनवरी की रात 8 बजे फोन आया कि दोनों लिंक सड़क इट्टां बद्दी में गिरे मिले हैं। पुलिस ने दोनों को भोगपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।

Advertisement Space

परिजनों ने दोनों युवकों के हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दोनों को किसी का फोन आया था। इसके बाद वह उससे मिलने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इसे एक्सीडेंट का केस न मानते हुए हत्या के एंगल से कार्रवाई की जाए।

युवकों के माथे पर धारदार हथियार के निशान है। परिजनों ने युवकों की हत्या का शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैे।

Advertisement Space

Leave a Comment