चाइना डोर की चपेट में आने से मासूम का गला कटा, पिता बोला-घटना से सबक लें

 जालंधरः जालंधर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जालंधर के  66 फुट रोड की है,जहां  चाइनीज डोर की चपेट में आने से साढ़े 9 वर्षीय बच्चे की गर्दन कट गई। बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

करीब डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में  डॉक्टरों ने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन हालत अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने 48 घंटे बच्चे को निगरानी में रखा है। बच्चे के पिता ने आम लोगों से चाइनीज डोर का इस्तेमाल न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें इस घटना से सबक लेना चाहिए। चाइनीज डोर के कारण आम लोगों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों को भी मौत के मुंह में जाना पड़ता है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment