
जालंधर: जालंधर के आइकोनिक मॉल में साढ़े 11 लाख की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मैनेजर सुबह पहुंचा।
उसने बिना देरी किए पुलिस को इसकी जानकारी दी।मैनेजर ने बताया कि चोरी की घटना को 2 चोरों ने अंजाम दिया है। वह 11 लाख से ज्यादा की रकम अपने साथ लेकर फरार हुए हैं।
Advertisement Space
थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना को लेकर सिक्योरिटी गार्ड पर शक जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement Space