
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही(जुलाई से सितंबर) के दौरान 8,500 करोड़ का नया कर्ज लेने जा रही है। इस कर्ज को भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब की कर्ज पर निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा अकेले जुलाई महीने में 2000 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा, जबकि अगस्त महीने में 3000 करोड़ का कर्ज जुटाया जाएगा।
सितंबर महीने में पंजाब सरकार 3500 करोड़ का कर्ज जुटाएगी। इस कर्जों के साथ इस वित्त वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा जुटाया गया कुल कर्ज 14741.92 करोड़ होगा।
इस वर्ष पंजाब ने 34201.11 करोड़ रुपए का कर्ज जुटाने का लक्ष्य रखा है।
मार्च 2026 तक राज्य का कुल कर्ज 4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है।
Advertisement Space