ड्रोन गतिविधि दिखने पर अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट


Aryan Academy AD

अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन जैसी गतिविधि देखने के बाद एहतियातन एयरपोर्ट में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पूरे परिसर को सैनिटाइज कर सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए गए। यह मामला 5 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे का है, जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

ड्रोन की सूचना के बाद मलेशिया एयरलाइंस की शारजाह -अमृतसर फ्लाइट को चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया था, जबकि एक अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिल्ली भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियों से क्लीयरेंस मिलने के बाद रात 9:41 बजे एयरपोर्ट ऑपरेशन बहाल किया गया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हवाई क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु दिखने पर मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया था। मामले की जांच पुलिस और अन्य एजेंसियों ने की।

वहीं जंडियाला गुरु इलाके में पाकिस्तान से उड़कर आया एक गुब्बारा भी एक घर की छत पर गिरा, जिसके साथ उर्दू में लिखा बैनर बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे व बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में बैनर पर पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाली एक मेडिकल कैप से जुड़ी जानकारी और एक मोबाइल नंबर अंकित पाया गया है।

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment