
जालंधर: जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह नगर निगम और पुलिस बल की कार्यवाही से 3 साल बाद एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नगर निगम और पुलिस बल ने कब्जाधारियों के टेंट हटाने शुरू किए गए। इस दौरान पुलिस और कब्जाधारियों में काफी देर बहसबाजी होती रही।
बता दें जालंधर प्रशासन को हाईकोर्ट में आज कब्जे की स्थिति को लेकर जवाब देना है। इससे पहले ही प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू कर दी।
लतीफपुरा में पहले करीब 100 परिवार बसे हुए थे, जिनके घरों को वर्ष 2022 में प्रशासन ने खाली करवा लिया था। कुछ मकानों को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद लोग टेंट लगाकर उसी जमीन पर रह रहे थे। उस दौरान लोगों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस बार किसी भी तरह के विरोध से बचने के लिए पुलिस ने पहले ही सख्त इंतजाम किए। लतीफपुरा की कब्जे वाली जमीन के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई।