
पानीपत: पानीपत में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पंजाबी दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रंजीत सिंह संधू (63) और उनकी पत्नी सतिंदर कौर (61) के रूप में हुई है।
Advertisement Space
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे । वह टैक्सी में अपने घर अमृतसर जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement Space