
नई दिल्लीः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच जारी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। एलन मस्क द्वारा नई पार्टी की घोषणा से अमरीकी राजनीति में भूचाल सा आ गया है।
एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में नई पार्टी का नाम अमरीका पार्टी घोषित किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अभी वह सिर्फ 2 य़ा 3 सीनेट सीटों और 8 से 10 हाउस डिस्ट्रिक्ट पर ही फोकस करेंगे। इस पार्टी को अमरीका के चुनाव आयोग में औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड करवाया गया है या नहीं। इसी पुष्टि नहीं हो पाई है और पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा इसकी अभी घोषणा बाकी है।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और एलन मस्क के बीच जारी विवाद के बाद एलन मस्क ने एक्स पर एक पोल चलाया था, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा था कि क्या अमरीका में एक नई राजनीतिक पार्टी होनी चाहिए। यूजर्स के समर्थन के बाद ही एलन मस्क ने नई पार्टी की घोषणा की है।
बता दें कि 2024 में अमरीका में हुए राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के प्रमुख समर्थक थे। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए 250 मिलियन डॉलर खर्च कियए थे। वहीं ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डोज) का प्रमुख बनाया था। दोनों के बीच जारी विवाद के चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क की कंपनियों टेस्ला और स्पेसएक्स की सब्सिडी बंद करने और उन्हें देश से निकालने तक की धमकी दी थी।
