खाड़ी देशों में तनाव के बीच PM मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: खाड़ी देशों में चल रहे  तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है।

बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment