रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर को ईडी ने किया गिरफ्तार


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मनी लॉड्रिंग रोकथाम नियम के तहत ईडी ने रॉयल एस्टेट ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कंसल और नीरज कंसल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की इस कार्रवाई से रियल एस्टेट कारोबार जगत में हलचल मच गई है।

अधिकारियों के मुताबिक ईडी की टीमों ने जीरकपुर में ग्रुप के हेड ऑफिस के साथ-साथ कंपनी के डायरेक्टरों, करीबी सहयोगियों और दूसरे संबंधित लोगों के घरों पर भी तलाशी ली थी। ईडी को इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement Space

अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान उन्हें कथित वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। एजेंसी अब गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment