
इंटरनेशनल: खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव दिया है। तेहरान ने पाकिस्तान के माध्यम से वॉशिंगटन को यह प्रस्ताव भेजा, जिसमें होर्मुज जलमार्ग फिर से खोलने और मौजूदा युद्ध को समाप्त करने की बात कही गई है।
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता।
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान को चेतावनी देते कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता, तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है।