उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड: भारत के उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही, जबकि इसका केंद्र बागेश्वर जिला बताया गया है।

भूकंप के झटके पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, नाचनी, तेजम सहित आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक महसूस किए गए।

 

 

 

Advertisement Space

 

 

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment