Accident News: मानसा में स्कूली बस और पीआरटीसी की बस में टक्कर, कई बच्चे घायल

Accident News: पंजाब के मानसा में नेशनल हाईवे पर एक निजी स्कूल की बस आगे जा रही पीआरटीसी की बस से टकरा गई। हादसें स्कूल बस में सवार एक दर्जन के करीब बच्चे जख्मी हो गए और स्कूल बस के ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गईं तथा एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की वजह स्कूल बस के आगे जा रही बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए पीआरटीसी की बस ड्राइवर ने बस की ब्रेक लगा दी और पीछे चल रही स्कूल बस अगले बस के साथ जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment