Jalandhar North में सड़कों की बुरी हालत को लेकर सियासत गरमा गई है। हालांकि मॉनसून सीजन के दौरान जालंधर में काफी कम बारिश हुई है लेकिन इसके बावजूद नॉर्थ हलके से गुजरते जालंधर-अमृतसर हाईवे के साथ लगती सर्विस लेनों का पानी अभी तक नहीं सूखा है।
बुरे हालात से गुजर रहे नॉर्थ विधानसभा हलके की टूटी सड़कों और बंद पड़े सीवरेज सिस्टम को लेकर आज नॉर्थ विधानसभा हलके से कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी ने आज लम्बा पिंड चौक में सैकड़ों समर्थकों सहित धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि नॉर्थ विधानसभा में जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर को आम आदमी पार्टी ने हलका इंचार्ज लगाया हुआ और करीब चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सर्विसलेन खासकर ट्रांसपोर्ट नगर में बुरा हाल है। मेयर वनीत धीर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
को भी जालंधर-अमृतसर हाईवे के बुरे हालात के बारे में अवगत करवा चुके हैं मगर कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।
लम्बा पिंड चौक में प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए बावा हैनरी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर न तो पंजाब सरकार गंभीर है और न ही नगर निगम जालंधऱ। उन्होंने कहा कि कहीं पर लोगों को सीवरेज की समस्या के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो कहीं पर लोग टूटी सड़कों पर गिर कर घायल हो रहे हैं। कहीं पर स्ट्रीट लाइटों की मेंटीनेंस नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं।
हलका इंचार्ज मेयर वनीत धीर के Jalandhar North में सियासत गरमाई, टूटी सड़कों और बंद सीवरेज को लेकर बावा हैनरी का समर्थकों सहित प्रदर्शन
Advertisement Space