Punjab BJP के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया की कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी

Punjab BJP के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की आज जालंधर में गुरु नानकपुरा फाटक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिर गए,  जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के गुरु नानकपुरा में ROB उद्घाटन समारोह में शामिल होने गए थे।

जैसे ही वे गिरे, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और BJP नेताओं ने उन्हें उठाया और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने बाद में कन्फर्म किया कि उनकी हालत स्थिर है। कालिया को मंगलवार से बुखार था। तबीयत ठीक न होने के बावजूद, वह केंद्रीय मंत्री के तय दौरे की वजह से इवेंट में शामिल हुए और पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर ही रहे।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment