बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, कोलकता में भीड़ ने TMC ऑफिस को बुलडोजर से गिराया

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बुधवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। इस दौरान उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

Advertisement Space

घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। वहीं कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने टीएमसी के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

Advertisement Space

Leave a Comment