गली में खेल रही मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला,मौत

होशियारपुर: होशियारपुर में टांडा के गांव खरड़ खुर्द में  आवारा कुत्तों के नोचने से 8 साल की मौत हो गई है। बच्ची की पहचान सलोनी के रूप में हुई है।

बच्ची के पिता प्यारे लाल ने बताया कि उनकी बेटी सलोनी सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने  देखा कि कुत्तों का एक झुंड उस पर हमला कर रहा था। कुत्तों से बचाकर वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Space

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

Advertisement Space

Leave a Comment