अबूधाबी जा रही फ्लाइट में बाएं पंख में लगी आग,280 यात्री थे सवार


Aryan Academy AD

इंटरनेशनलः अबूधाबी जा रही फ्लाइट में बाएं पंख में आग लगने के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। फ्लाइट में उस समय 280 यात्री सवार थे।

Advertisement Space

जानकारी के अनुसार एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी पायलटों ने आग देखी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझा दी और फ्लाइट रद्द कर दी ।  

Advertisement Space

Leave a Comment