पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर अमेरिका ने रोका प्रोजेक्ट फ्रीडम, ईरान के साथ जल्द होगी बातचीत


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: होर्मुज जलमार्ग  से व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी प्रोजेक्ट फ्रीडम पर फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्र्म्प ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि उक्त कदम ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने की बातचीत के आगे बढ़ने के चलते उठाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।

Advertisement Space

पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर होर्मुज पर नाकेबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाएगा। बता दें होर्मुज जलमार्ग के बंद होने के कारण फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार को अमेरिका ने  जेक्ट फ्रीडम  शुरू किया था।  

Advertisement Space

Leave a Comment