
लुधियाना: लुधियाना में घरेलू विवाद के चलते एक रिटायर्ड फौजी ने अपने इकलौते बेटे की दौड़ा-दौड़ा कर गोलियां मारकर हत्या करने के बाद खुद सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान लुधियाना के अगर नगर के सुरिंदर सिंह और उनके बेटे गुरशरण सिंह उर्फ गिन्नी के रूप में हुई है। मामला अवैध संबंधों और जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पांच वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद सुरिंदर सिंह एक महिला के संपर्क में था । वह उससे शादी करना चाहते था लेकिन उसका बेटा गुरशरण शादी के विरोध में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
रविवार देर रात दोनों के बीच कहा-सुनी बढ़ गई। गुस्से में सुरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर डबल बैरल बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गुरशरण जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागा। आरोपी पिता भी उसके पीछे गया और दोबारा फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरशरण की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सुरिंदर सिंह ने घर लौटकर सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने लाइसेंसी हथियार कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया