
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में बढौतरी दर्ज की गई। पर राहत की बात है कि मौसम विभाग ने 11 से 14 मई तक राज्य में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 12 मई को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Advertisement Space
Advertisement Space