पंजाबी मूल के व्यक्ति को 11 साल की सजा, रिहाई के बाद 20 साल तक ड्राइविंग पर प्रतिबंध


Aryan Academy AD

इंटरनेशनलः इंग्लैंड की अदालत ने पंजाबी मूल के व्यक्ति को कार  से एक व्यक्ति को कुचलने के आरोप में 11 साल 3 महीने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही रिहाई के बाद उसके 20 साल तक वाहन चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 को बर्मिंघम सिटी सेंटर से कार में जा रहे हरिंदरपाल अठवाल बर्मिंघम ने सोहो रोड पर दंपति को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसी मामले में बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने  13 मई को  हरिंदरपाल अठवाल को 11 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment