
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान पर निकला एक प्रशिक्षु विमान सोमवार शाम करीब चार बजे कासगंज पुलिस लाइन के पीछे तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया।
इस हादसे में विमान उड़ा रही महिला पायलट कायनात गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Advertisement Space
बताया जा रहा है कि विमान में दो प्रशिक्षु पायलट सवार थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement Space