Amritsar की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 27 किलो हेरोइन, एक अत्याधुनिक विदेश निर्मित .30 बोर PX5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई में मौजूद एक व्यक्ति और सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और उसके निर्देशों पर आगे सप्लाई कर रहे थे।
Advertisement Space
अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने और तस्करी के पूरे नेटवर्क (पीछे और आगे के कनेक्शन) का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Advertisement Space