गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के विजन को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने Shahzad Bhatti Network को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय ने Shahzad Bhatti Network को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन सीमापार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। इसके अलावा, यह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए भड़काने का काम करता है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के ताने-बाने को निशाना बनाते हुए इस सिंडिकेट ने नफरत भरी डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है।”