Baba Sodhal Mela को मद्देनजर रखते हुए आज 24 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक चार दिन के लिए राम नगर फाटक को बंद कर दिया गया। रेलवे फाटक पर नोटिस चिपका दिया गया है। चार दिन के लिए राम नगर फाटक बंद किए जाने के कारण राम नगर और गांधी नगर के निवासी एक बार फिर कैद होकर रह गए हैं। जिन लोगों को इंडस्ट्रीय एरिया जाना होता है मजबूरीवश उनको बंद फाटक के नीचे से होकर या रेलवे लाइन क्रॉस कर तथा इसके अलावा गाजी गुल्ला की तरफ से होकर इंडस्ट्रीयल एरिया में जाना पड़ रहा है।
केडी भंडारी के दखल से गत वर्ष खोल दिया गया था फाटक
बता दें कि हर वर्ष की भांति जब गत वर्ष राम नगर फाटक को Baba Sodhal Mela के दौरान बंद किया गया था तो राम नगर और गांधी नगर निवासियों का रेलवे विभाग के खिलाफ आज गुस्सा फूट पड़ा था और मोह्लला निवासी राम नगर फाटक पर ट्रैक पर बैठ गए। नगर निवासियों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता केडी भंडारी ने मोहल्ला निवासियों की दिक्कतों को देखत हुए दखल देकर फाटक को फुलवा दिया था मेले के दौरान किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और लोग बड़े ही आराम से सोढल आ-जा रहे थे।
रायल क्लब राम नगर उठाती रहती है मुद्दे को
बता दें कि लोगों की परेशानी को देखते हुए हर साल रॉयल क्लब की ओर से रेलवे अधिकारियों, जिला प्रशासन और मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के समक्ष यह मामला उठाया जाता है लेकिन हर साल रेलवे की ओर से रॉयल क्लब द्वारा लोगों की उठाई जाती समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
