लुधियाना में कार एक्सेसरीज की इमारत में शार्ट सर्किट से लगी आग, कई दुकानें जलीं


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना में देर रात दुगरी रोड पर स्थित कार एक्सेसरीज की तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग लगने से कई दुकानें जल गईं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे हादसे से इमारत में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

Advertisement Space
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के समय दुकान बंद थी। आग की लपटें देखते ही आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मालिक को घटना की जानकारी दी। कुछ युवकों और दुकानदारों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उसे काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की लपटें देखते ही तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर और आग पर काबू पाने का प्रयास किया । रात भर की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि आग लगने की शुरुआत ऊपरी मंजिल से हुई और कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
Advertisement Space

Leave a Comment