
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
अच्छी सेहत के लिए फल खाना बहुत जरूरी है। रोजाना फल खाना स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। फलों में मौजूद फाइबर, विटामिंस, मिनरल्स आपको कैंसर, दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करते है फलों के जूस से ज्यादा सीधे फल खाना ज्यादा बेहतर हैं क्योंकि फलों का जूस निकाले जाने से उनमें मौजूद फाइबर कम हो जाता जोकि शरीर का आंतड़ियों की सफाई के लिए बहुत जरूरी होता है।
फल रोज खाने चाहिएं यह तो स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है और फल को सुबह खाना अच्छा माना गया है लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट इन फलों को खाने से स्वास्थ्य लाभ की बजाय नुक्सान हो सकता है।
कौन से फल खाली पेट नहीं खाने चाहिएं और क्यों नहीं खाने चाहिएं, आइए इन्हें विस्तार से समझते हैः
1. केलाः सही कहा गया है कि एक केला खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य खनिज पाए जाते हैं। केले में कैलोरी की बात करें तो यह 89, पानी 75 प्रतिशत, प्रोटीन 1.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेटनस 22.8 ग्राम, चीनी 12.2 ग्राम पाए जाते हैं। लेकिन इस खाली पेट खाने से कई बार उल्टी की शिकायत हो सकती है और बेचैनी भी हो सकती है।
2. खट्टे फलः संतरा, मुसब्बी में साइट्रिक एसिड बहुत मात्रा में पाया जाता है। भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला एसिड खाली पेट संतरा, मौसब्बी, बिलिम्बी, कच्चा आम और अंगूर खाने से पेट में गेस्ट्रिक, अल्सर या पेच में जलन की समस्या पैदा कर सकता है।
3. अनानासः यह फल विटामिन सी से भरपूर है। सेहत के लिए अच्छा माना गया है लेकिन खाली पेट से अपच की समस्या हो सकती है।
4. पपीताः पपीते में पापेन इंजाइम पाया जाता है जो खाना पचाने में मदद करता है लेकिन खाली पेट पपीता खाने से आंतड़ियों में सूजन आ सकती है। इसलिए पपीता खाना खाने के बाद ही खाना चाहिए।
क्यों ये फल खाली पेट खाने से समस्या पैदा करते हैं। खाली पेट ये फल खाने से पेट में एसिड की वृद्धि हो जाती है। ज्यादा एसिड को नियंत्रित करने बहुत जरूरी है।
वहीं उच्च फाइबर वाले फलों को पचने में अधिक समय लगता है और खाली पेट ज्यादा फाइबर वाले फल खाने से पेट में भारीपन या सूजन आ सकती है।
केले में पोटेशियम और मेग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जो खाली पेट खाने से इलैक्ट्रोलाइट संतुलन को बिगाड़ सकता है।