राजस्थान पुलिस की जालंधर में रेड, फेक वेबसाइट के मामले में 2 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः राजस्थान पुलिस ने जालंधर में रेड कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संदीव व सन्नत के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान बस अड्डा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहिंदर सिंह भी अपनी फोर्स के दौरान मौजूद थे।

Advertisement Space

जालंधर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जिझोलाबाड़ में फेक वेबसाइट के मामले में साइबर सेल को राम अवतार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद राजस्थान पुलिस जालंधर पहुंची और उन्होंने बस स्टैंड पुलिस को सहयोग के तौर पर अपने साथ लिया। पुलिस ने आगे बताया जिसके बाद बस स्टैंड के नरेंद्र सिनेमा के पास पुलिस ने रेड की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment