Delhi Bomb Blast: जम्मू-कश्मीर ने पूछताछ के लिए 4 को लिया हिरासत में


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को बम धमाके को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को घाटी से 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसमें बम धमाके के लिए जिम्मेदार डॉक्टर उमर नबी का भाई भी शामिल हैं, जो हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत था।

बता दें सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश करते हुए 8 लोगों को 2,900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री सहित गिरफ्तार किया था। दिल्ली धमाका इसी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है।

Advertisement Space

गिरफ्तार किए गए डॉक्टरों में डॉ. मुज़ामिल अहमद गणाई उर्फ मुसैब (पुलवामा के कोईल निवासी) और उत्तर प्रदेश की डॉक्टर शाहिन शाहिद शामिल हैं। जांचकर्ताओं को संदेह है कि फरार डॉक्टर उमर नबी वही व्यक्ति था, जो सोमवार शाम उस i-20 कार को चला रहा था जिसमें विस्फोट हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमर की भूमिका की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment