
लुधियाना: लुधियाना में सिलेंडर की पाइप लीक होने से लगी आग में 3 बच्चों सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गैस की पाइप को चूहे ने काट दिया था। इस कारण उसमें गैस का रिसाव हो रहा था। इसी दौरान खाना बनाते समय पाइप में आग लग गई,जिसने भयानक रूप धारण कर लिया।
Advertisement Space
Advertisement Space