
चंडीगढ़: ईरान ने फ्री वीजा एंट्री को बंद कर दिया है। उसने 22 नवंबर से अपनी वीजा पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में बिना वीजा के एंट्री नहीं मिलेगी।
बता दें पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फरवरी 2024 में ईरान ने भारतीयों के लिए वीजा छूट की शुरूआत की थी, लेकिन कुछ माह बाद खबरें आने लगीं कि भारतीयों को नौकरी या अन्य देशों के ट्रांजिट के झांसे में ईरान बुलाया जा रहा।
Advertisement Space
ऐसे मामलों में ठगी और अपहरण की घटनाएं भी शामिल हैं। इसी घटनाओं को देखते हुए, तेहरान ने ईरान जाने वाले सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा को रद्द कर दिया है।
Advertisement Space