सरहिंद नहर में कार डूबी,1 की मौत


Aryan Academy AD

बठिंडाः बठिंडा में सरहिंद नहर में कार गिरने से 1 युवक की मौत हो गई़, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग गाड़ी चलाना सीख रहे थे ।  ड्राइविंग सीख रहे युवक ने कार को तेज रफ्तार में चला दिया, जिससे कार बेकाबू होकर सीधे नहर में जा गिरी।

Advertisement Space

मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं दो अन्य युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment