जालंधरः मामूली विवाद में युवक को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर में एक युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना रामामंडी थाने के अंतर्गत आने वाले रविदास कालोनी का है। युवक की पहचान आशु के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आशु का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था,जो 2-3 दिन से उसी के घर में रह रहे थे।  विवाद इतना बढ़ गया कि आशू के दोस्तों ने उसके पेट में चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया है। 

आशू के पिता  सोमवार सुबह 9 बजे जब  सिलेंडर लेने छत पर गए तो  आशू का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। आरोपियों की पहचान तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे  के रूप में हुई है।

Advertisement Space

 शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आशू डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था।

Advertisement Space

Leave a Comment