
नई दिल्लीः बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारत में होने वाले बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में खेलने की मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया है।
Advertisement Space
आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को भारत आकर ही अपने निर्धारित मुकाबले खेलने होंगे,अन्यथा अंक गंवाने का जोखिम रहेगा।बता दें मंगलवार को आईसीसी और बीसीबी के बीच वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
Advertisement Space