
अमेरिकी: एक बार फिर ट्रंप सरकार ने ईरान में खराब हालात का मुद्दा बनाकर ट्रैफिक बढ़ाने का ऐलान किया है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इस संबंधी व्हाइट हाउस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बता दें अमेरिका पहले ही ईरान पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है। एक रिपोर्ट की मुताबिक ईरान से व्यापार करने वाले प्रमुख देशों में चीन, भारत और यूएई शामिल है।
Advertisement Space
गौरतलब है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन में अब तक 600 से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसी को लेकर ही ट्रंप ने यह फैसला लिया है।
Advertisement Space