
जालंधर : नकोदर में गांव की पंचायत, एनआरआई भाइयों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तिओं के सहयोग से कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट मे जालंधर ट्रेडर्स एंड मन्युफैक्चर एसोसिएशन के सदस्य और वैश्य अग्रवाल महासभा के पंजाब प्रधान आयुष अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।
Advertisement Space
इस दौरान प्रधान आयुष अग्रवाल को सरपंच लवप्रीत सिंह, राणा पहलवान, गगनदीप सिंह, काली पहलवान, गुगा लाहोरिया, पंजाबपुलिस से गुरदेव सागु ने प्रधान आयुष को सम्मानित किया। इस मौके पर आयुष ने कहा की कबड्डी टूर्नामेंट युवाओ में अनुशासन, टीम वर्क और आत्माविश्वास को मजबूत करते है। इसके साथ ही ऐसे टूर्नामेंट समाज मे सकारात्मक वातावरण बनाते है। आयुष के साथ उनके टीम के सभी सदस्य मंगा पहलवान, जातिन्दर, अमन, लाली किशनपुरा, जरनेल सिंह आदि मौजूद रहे।
Advertisement Space